देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा में एक दिवसीय मानसून सत्र के बीच कांग्रेस विधायक पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में ट्रैक्टर पर सवार होकर विधानसभा रवाना हुए, लेकिन कांग्रेस विधायकों को पुलिस ने विधानसभा से पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया।
कांग्रेस के विधायकों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर विधानसभा से पहले ही रोक लिया। दरअसल कांग्रेस विधायक ट्रैक्टर लेकर विधानसभा रवाना हुए। कांग्रेस विधायक कृषि बिल के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के साथ ट्रैक्टर पर विधानसभा पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें विधानसभा परिसर में जाने से पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत कांग्रेस विधायक मनोज रावत, काजी निजामुद्दीन और आदेश चैहान ट्रैक्टर में बैठकर विधानसभा पहुंचे। कांग्रेसी विधायकों ने इसका विरोध किया और धरना देते हुए पुलिस से बैरिकेडिंग खोलने की मांग की। काफी देर तक चली बातचीत के बाद पुलिस ने बैरिकेडिंग खोली तब जाकर विधायक ट्रैक्टर में विधानसभा के लिए रवाना हुए।
ट्रैक्टर से विधानसभा पहुंचे कांग्रेसी विधायक

More Stories
ट्रामाडोल तस्करी गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार, अब तक पांच आरोपी दबोचे
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया मुख्यमंत्री आवास कूच
देहरादून में खुला वनरक्षक स्टोर, स्वदेशी तकनीक से वन्यजीवों की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती