November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

महाराज ने अज्ञात हमलावर को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए

सतपुली/ देहरादून। विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अंतर्गत ग्राम धरासू , पट्टी मवालस्यूं मैं 21 वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले में क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के काबीना मंत्री श्री सतपाल महाराज ने जिलाधिकारी पौड़ी को दूरभाष पर निर्देश देते हुए अज्ञात हमलावर को शीघ्र गिरफ्तार करने को कहा है। जनपद पौड़ी गढ़वाल के चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धरासू , पट्टी मवालस्यूं की 21 वर्षीय छात्रा पर कॉलेज से आते हुये गत 21 अक्टूबर को लटीबा बस स्टाप के पास एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ करने के साथ ही जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। जिसकी रिपोर्ट राजस्व पुलिस से की गई। क्षेत्रीय विधायक एवं काबीना मंत्री श्री सतपाल महाराज ने घटना की गंभीरता को समझते हुए इस पूरे प्रकरण को निमित पुलिस को सौंपे जाने के साथ ही जिलाधिकारी पौड़ी को दूरभाष पर निर्देश दिए हैं कि छात्रा से छेड़छाड़ व जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने वाले अज्ञात हमलावर को तुरंत गिरफ्तार किया जाये।