हरिद्वार। सर्वजन स्वराज पार्टी की एक बैठक हरकी पौड़ी स्तिथ एक होटल में संम्पन हुई। बैठक में पार्टी नेता डीके पाल व राजेश बनवाल के साथ राजकमल व देहरादून महानगर के उपाध्यक्ष अनुज ठाकुर ,सोनू शर्मा के साथ हरिद्वार में पार्टी नेता आदेश मारवाड़ी, गोकुल सिंह रावत नेतृत्व में युवा नेता अभिशेख कुमार कश्यप,आलोक वर्मा ,मंनोज तनेजा,अजबसिंह चैधरी, लोकेश चैधरी,सचिन उपाध्य व राहुल कुमार सहित सेकड़ो कार्यकर्ताओ ने सर्वजन स्वराज पार्टी में विश्वास रखते हुए सदस्यता ग्रहण कर ली है।
इस अवसर पर पार्टी नेता डीके पाल ने कहा कि पार्टी गरीब,किसान,मजदूर, राज्य के नोजवान,मातृशक्ति के हक और हकूक की लड़ाई को जन जन के साथ बड़े आंदोलन के रूप में राज्य हित मे लड़ेगी। राज्य के जनजन को जगायेंगे किसानों और नोजवानों को सपनो का राज्य बनाएंगे। इस अवसर पर पार्टी नेता राजेश बनवाल ने सम्मिलित सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत व अभिनदन किया और भविष्य में हरिद्वार के संगठन को मजबूती देने का संकल्प भी लिया ।
——————————
सर्वजन स्वराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

More Stories
उत्कृष्ट विवेचना के लिए उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा को ‘केन्द्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार