November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

जनपद भ्रमण के दौरान महाराज करेंगे विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

देहरादून। मंत्री पर्यटन, सिंचाई, जलागम प्रबंधन एवं संस्कृति सतपाल महाराज कल से विभिन्न जनपदों का भ्रमण कर अनेक विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। सतपाल महाराज के मीडिया प्रभारी निशीथ सकलानी ने बताया कि मंत्री पर्यटन, सिंचाई, जलागम प्रबंधन एवं संस्कृति सतपाल महाराज 2 नवंबर  को टिहरी पहुँच कर पहले  भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करेंगे उसके पश्चात जनपद में सिंचाई विभाग की विभिन्न विकास योजनाओं का  शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
सतपाल महाराज 03 नवंबर को प्रातः 11.30 बजे तिलवाड़ा में लाटा बाबा गेस्ट हाउस में  भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भेंट करने के पश्चात रुद्रप्रयाग जनपद में सिंचाई एवं पर्यटन विभाग की कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपराह्न 2ः00 बजे तिलवाडा से प्रस्थान कर गौचर, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग में कार्यकर्ताओं से भेंट करते हुए जोशीमठ पहुॅच कर यहाॅ पर्यटक आवास गृह में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 04 नवंबर को वह प्रातः 10 बजे पार्टी कार्यालय जोशीमठ में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भेंटवार्ता करने के बाद 11 बजे जोशीमठ में आयोजित कार्यक्रमों में विभिन्न योजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास करेंगे। जिसमें औली में ओपन एअर आईस स्केटिंग रिंग योजना का लोकापर्ण, श्री बद्रीनाथ धाम में कुकिंग गैस एजेन्सी निर्माण कार्य का शिलान्यास, केन्द्रीय वित्त पोषित योजना के अन्तर्गत देवलीबगड़ का विकास कार्य का लोकापर्ण तथा बाबा मोहन उत्तराखंडी की याद में सिमली के निकट स्मृति द्वार का लोकापर्ण शामिल है। इसके बाद वह मध्याहन 2 बजे जोशीमठ से श्रीनगर के लिए रवाना होंगे।