November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की पहल दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहन राशि

देहरादून। दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. लालकुआं के सदस्यों द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत से मिलकर उन्हें अवगत करवाया कि उत्तराखंड सरकार द्वारा जो दुग्ध मूल्य धन राशि दी जाती थी वह कई उत्पादकों को लंबे समय से नहीं मिल पा रही है। श्री भगत ने उत्तराखंड सरकार में दुग्ध विकास मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से वार्ता कर उन्हें दुग्ध उत्पादकों की समस्या से अवगत करवाया। जिस पर दुग्ध विकास मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने तत्काल संज्ञान लेते हुए दुग्ध उत्पादकों की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए पूरे प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों को दीपावली से पूर्व 4 रुपये प्रति लीटर प्रोत्साहन राशी देने का आश्वाशन दिया। जिसके पश्यात प्रदेश के समस्त दुग्ध उत्पादकों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत व दुग्ध विकास मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार व्यक्त करते हुए हर्ष जताया।