November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

विस अध्यक्ष की पत्नी के जन्मदिन पर जरूरतमंदों को राशन किट वितरित की

ऋषिकेश। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल की धर्मपत्नी शशि अग्रवाल के जन्म दिवस के अवसर पर आज मुनी की रेती भजन गढ़ स्थित कुष्ठ रोगी कॉलोनी में दर्जनों फलदार पौधों का रोपण किया गया साथ ही कुष्ठ रोगियों एवं बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर जरूरतमंदों को राशन की किट वितरित की गई। मां गंगा में पूजा अर्चना करने के पश्चात अनेक लोगों ने शशि अग्रवाल को दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा है कि जन्मदिन मनुष्य के लिए एक यादगार का दिन होता है। इसको और अधिक यादगार बनाने के लिए पौधों का रोपण अवश्य करना चाहिए, ताकि  पर्यावरण संरक्षण की रक्षा हो सकें। उन्होंने कहा कि शुद्ध हवा जनजीवन तक पहुंच सके यह तभी संभव हो सकता है जब हम समय-समय पर पौधारोपण करें एवं उसकी देखभाल भी करें। श्री अग्रवाल ने कहा है कि हर पावन पर्व पर पौधारोपण करना चाहिए ताकि हम उन स्मृतियों को चिरस्थाई रख सकें। शशि अग्रवाल के जन्म दिन के अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने फलदार पौधे लगाए एवं उनके दीर्घायु की  कामना भी की । इस अवसर पर कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ रोगियों  को राशन की किट भी वितरित की गई। जन्मदिन के अवसर पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के पुत्र पीयूष अग्रवाल, पुत्री निधि, निमिका, अग्रवाल, कविता शाह, पार्षद अनिता प्रधान, सभासद सुभाष चैहान, सभासद वंदना थलवाल, सभासद  मीनू गोदियाल, राजेन्द्र थलवाल, रोहित गोड़ियाल, मोनिका गर्ग, बीना देवी, प्रिया ढकाल, मस्तु बडोनी, अम्बरीश गर्ग सहित अन्य लोग उपस्थित थे।