November 5, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

निरंजनपुर मंडी में जल्द होगी फल व सब्जियों की ग्रेडिंग

देहरादून। निरंजनपुर मंडी में जल्द ही ग्रेडिंग के आधार पर फल और सब्जियों के दाम तय किए जा सकेंगे। इसके लिए निरंजनपुर मंडी में फलों और सब्जियों की ग्रेडिंग करने वाली मशीन लगाई गई है। इस मशीन से फल और सब्जियों के साइज के आधार पर उनकी ग्रेडिंग की जाएगी, जिससे किसानों को अच्छी कीमत मिल सकेगी। इस ग्रेडिंग मशीन का एक बार सफल ट्रायल हो चुका है। जल्द मंडी में इस मशीन का प्रयोग शुरू हो जाएगा।
वर्तमान समय में फल और सब्जियों की पेटी में मिले-जुले फल और सब्जियां होती हैं। जिसमे बड़े साइज और छोटे साइज होते हैं और किसान अपनी पैदावार को इसी तरह आढ़ती को बेच देते हैं। इस तरह बेचने से किसानों को कहीं न कहीं पैदावार के सही दाम नहीं मिल पाते हैं। लेकिन इस ग्रेडिंग मशीन से किसानों की पैदावार को अलग-अलग किया जाएगा। जिससे किसानों को अपनी पैदावार का सही दाम मिल सकेंगे।निरंजनपुर मंडी अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि मंडी में ग्रेडिंग मशीन लगाई है। उसमें किसानों को उनकी पैदावार की गुणवत्ता के आधार पर अलग-अलग ग्रेडिंग करके उनकी पैदावार को बाजार में बेचेंगे, तो उनकी पैदावार का उचित मूल्य मिलेगा।