Breaking उत्तराखण्ड

विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने ईगास-बग्वाल की बधाई दी        

देहरादून, । उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दीपावली के 11 दिन बाद मनाए जाने वाले ईगास-बग्वाल पर्व की प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अग्रवाल ने कहा है कि इगास-बग्वाल पर्व हम सभी के जीवन में नया प्रकाश लेकर आए और हमारा प्रदेश सदा सुख, समृद्धि और सौभाग्य से आलोकित रहे।
विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा है कि उत्तराखंड की सभ्यता, संस्कृति और पर्व-त्योहार को मनाने का तरीका अपने आप में अनूठा है उन्होंने कहा कि इगास पर्व के दिन वर्षों से चली आ रही परंपराओं को निभाया जाता है। देवभूमि में इस दौरान भैलो खेलने का रिवाज है जोकि खुशियों को एक दूसरे के साथ बांटने का माध्यम है।इस दिन रक्षा बंधन पर हाथ पर बंधे रक्षासूत्र को बछड़े की पूंछ पर बांधकर मन्नत पूरी होने के लिए आशीर्वाद मांगा जाता है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि ज्योति पर्व दीपावली का उत्सव इसी दिन पराकाष्ठा को पहुंचता है, इसलिए पर्वों की इस शृंखला को इगास-बग्वाल नाम दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी से पर्व को मनाए जाने का आह्वान किया है जिससे कि आज की पीढ़ी हमारी संस्कृति को समझ और जान सके एवं हमारी लुप्त होती संस्कृति को बचाए जा सकें।

Related posts

आॅन लाइन ट्रैकिंग व्यवस्था और ई-चालान सिस्टम को अपग्रेड किया जायः यशपाल आर्य

Anup Dhoundiyal

आजादी के अमृत महोत्सव पर भारत-चीन-नेपाल सीमा पर देशभर साइकलिस्ट फहराएंगे 75 तिरंगे

Anup Dhoundiyal

कृषि मंत्री की अध्यक्षता में हुई जैविक उत्पाद परिषद की 25वीं परिषदीय बैठक

Anup Dhoundiyal

Leave a Comment