November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

सड़क के लिए धनराशि स्वीकृत करने पर स्पीकर का आभार व्यक्त किया

ऋषिकेश। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत श्यामपुर गढ़ी रोड़ 2 किलोमीटर सड़क के नवीनीकरण एवं जीर्णोद्धार के लिए 38 लाख रुपए स्वीकृत कराए जाने पर गढ़ी क्षेत्र के लोगों ने जिला पंचायत सदस्य रीना रांगड़ के नेतृत्व में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर धन्यवाद व्यक्त किया।
गढ़ी क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान  स्थानीय लोगों ने उत्साहित होकर विधानसभा अध्यक्ष को माला पहनाकर सम्मानित  किया।इस दौरान श्री अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों से भी आग्रह किया कि सड़क निर्माण कार्य में क्षेत्रवासी भी अपनी पूरी देखरेख रखें एवं जागरूकता के साथ निर्माण कार्य की गुणवत्ता को परखें। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही एवं गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं होगा। क्षेत्र का विकास लोगों को बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि सड़क नवीनीकरण का कार्य जल्द प्रारंभ होगा जिसकी टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रीना रांगड़, क्षेत्र पंचायत सदस्य बॉबी रांगड़, समाजसेवी रमन रांगड़, प्रताप सिंह पोखरियाल, स्वरूप सिंह पोखरियाल, मंगल सिंह रावत, गौरव कंडियाल, राजपाल पवार, गौतम राणा, आदित्य राणा, सुंदर रावत, शुभम बिष्ट सहित अन्य लोग उपस्थित थे।