November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

स्पीकर प्रेमचदं अग्रवाल ने किया जेपी नड्डा का स्वागत

ऋषिकेश। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर कला स्थित स्थानीय होटल में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर श्री अग्रवाल कहा है कि ऋषिकेश विधानसभा में पधारने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार व्यक्त किया गया साथ ही श्री अग्रवाल ने कहा है कि श्री नड्डा जब केंद्रीय  स्वास्थ्य मंत्री थे तो उन्होंने एम्स ऋषिकेश के लिए अनेक सौगातें दी है जिसका लाभ स्थानीय जनता को मिल रहा है। देवभूमि उत्तराखंड पधारने पर श्री अग्रवाल ने जेपी नड्डा को बिहार विधानसभा चुनाव एवं हैदराबाद नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की बहुप्रतीक्षित विजय पर भी बधाई दी। इस अवसर पर दोनों ही नेताओं ने प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा वार्ता भी की।