November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

पी0सी0 एस0जे. में सफलता हासिल करने पर महाराज ने कात्यायिनी को दी शुभकामनाएं

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड की कात्यायिनी शर्मा कण्डवाल जिनका पी0सी0 एस0जे. दिल्ली में द्वितीय रैंक लेकर न्यायिक मजिस्ट्रैट के पद पर चयन हुआ है को अपनी शुभकामनायें देते हुए हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है।
श्री महाराज ने कहा कि हर्ष का विषय है कि कात्यायिनी उत्तराखण्ड भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कुसुम कण्डवाल की पुत्रवधु हैं। श्री महाराज ने कहा कि निश्चित रूप से कात्यायिनी की न्यायिक सेवा में सफलता उत्तराखण्ड की सभी बालिकाओं के लिये प्रेरणादायक है।