November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

विस अध्यक्ष से शहरी विकास मंत्री कौशिक ने की मुलाकात

ऋषिकेश। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से आज शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विस अध्यक्ष अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुंभ से होने वाले विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की। वहीं कुंभ निधि से ऋषिकेश में चल रहे विकास कार्यों को लेकर शहरी विकास मंत्री का आभार भी व्यक्त किया।
बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कुंभ की तैयारियों को लेकर चर्चा की। कैबिनेट मंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कुंभ क्षेत्र में होने वाले स्थाई एवं अस्थाई निर्माण कार्य को लेकर के चर्चा की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कुंभ निधि से आस्था पथ पर घाटों का निर्माण, गौरी शंकर मंदिर पर पुल का निर्माण, चंद्रभागा पर पुल का निर्माण सहित वैकल्पिक मार्गों के निर्माण कराये जाने की बात कही। जिससे कि कुम्भ एवं कावड़ के समय श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई परेशानी ना हो।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न सड़कों, विघुत व्यवस्था, कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल आपूर्ति सहित कई अन्य बिन्दुओं पर शहरी शहरी विकास मंत्री से बातचीत की। अग्रवाल ने कहा है कि हरिद्वार, ऋषिकेश आध्यात्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है इसलिए यहां पर विकास से संबंधित व्यवस्था चाकचैबंद होनी चाहिए। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री ने भी विधानसभा अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि उक्त सभी कार्यों को कुम्भ निधि से कराया जाएगा।