November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

शराब के विशेषज्ञ है हरीश रावतः बंशीधर भगत

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तथा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपनी पुरानी शराब की मानसिकता से उबर नही पा रहे है। हरीश रावत ही बेहतर जान सकते है की कच्ची ठर्री का नशा कैसा होता है और स्कॉच कैसा होता है।
श्री भगत ने कहा कि हरीश रावत की शायद ठर्री में विशेषज्ञता है। उनकी ठर्री और स्कॉच उनको ही मुबारक। उन्होंने कहा कि वैसे भी भाजपा एक अनुशासित दल है और उसके कार्यकर्ता अधिक अनुशासित है। वह नशे के सेवन से दूर रहते है। जंहा तक श्री रावत का सवाल है तो वह डेनिस के ब्रांड अम्बेसडर रह चुके है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यकाल में हुए शराब घोटाले का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल के शराब घोटाले को कौन भूल सकता है। वह शराब के परचार प्रसार के लिए जाने जाते है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन पर नसीहत देने के बजाए कांग्रेस को भड़काने की नीति त्याग कर स्वार्थ से दूर रहना चाहिए। देश में पहली बार कृषि में बदलाव हो रहे है और किसानो के हित में फैसले हो रहे है इसलिए कांग्रेस बौखला गयी है।