November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

पाॅलिटेक्निक संस्थानों में शिक्षकों को दी जायेगी नियुक्तिः धन सिंह रावत

-थलीसैण व बुंगीधार आईटीआई में शीघ्र शुरू होंगी कक्षाएं

देहरादून। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभा कक्ष में तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें श्रीनगर एवं थलीसैण में स्वीकृत आईटीआई भवन का कार्य शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश दिये साथ ही पाबौं एवं बुंगीधार आईटीआई भवनों का लोकार्पण कर प्रशिक्षण शुरू करने को कहा।
बैठक में विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शासन द्वारा श्रीनगर एवं थलीसैण में स्वीकृत आईटीआई भवनों की डीपीआर तैयार कर ली है जिसकी स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जायेगा। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के अंतर्गत विकासखंड मुख्यालय थलीसैण एवं बुंगीधार में तैयार आईटीआई भवनों का शीघ्र लोकार्पण कर माह मार्च 2021 से पहले प्रशिक्षण कार्य शुरू कर दिया जायेगा। बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री ने तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा पालिटेक्निक संस्थानों से पूर्व में हटाये गये संविदा आउट सोर्सिंग के माध्यम से तैनात शिक्षकों को योग्यतानुसार पुनः सेवा में रखे जाने के निर्देश दिये। डाॅ. रावत ने कहा कि वर्ममान में राज्य के कई पाॅलिटेक्निक संस्थानों में शिक्षकों की कमी चल रही है। जिनमें योग्यतानुसार नए सिरे पूर्व में हटाये गये बेरोजगारों कोे तैनाती दी जायेगी। बैठक में अपर सचिव तकनीकी शिक्षा झरना कमठान, निदेशक प्रशिक्षण कौशल विकास आर राजेश कुमार, निदेशक तकनीकी शिक्षा हरि सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर यूपीआरएनएन लिमिटेड एस.के.मलिक, प्रोजेक्ट मैनेजर पेयजल निगम श्रीनगर पी.के.अग्रवाल, सहायक अभियंता वी.पी. प्रजापति सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।