November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

वार्षिक कैलेंडर ‘बारामास-2021’ की प्रतिलिपि स्पीकर को भेंट की

ऋषिकेश। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल को आज नए साल के शुभ अवसर पर वार्षिक कैलेंडर ‘बारामास- 2021’ की प्रतिलिपि भेंट की गई। पेन-इंडिया फाउंडेशन (पीआईएफ) द्वारा प्रकाशित इस वार्षिक कैलेंडर की खास बात यह है कि इसमें उत्तराखंड की विभूतियों को उनके संक्षिप्त विवरण के साथ शामिल किया गया है।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा है कि पेन-इंडिया फाउंडेशन अपने स्कूल के माध्यम से निर्धन बच्चों को निशुल्क व गुणवत्तापरक शिक्षा मुहैया करवा रहा है। साथ ही बारामास कैलेंडर का प्रकाशन एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा है कि इस कैलेंडर के माध्यम से जहां लोगों को तिथि वार विवरण मिलेगा, वहीं उत्तराखंड के परिप्रेक्ष्य में विभिन्न विभूतियां जिन्होंने प्रदेश के विकास संस्कृति समाज पर्यावरण के लिए कार्य किया ऐसे लोगों का भी स्मरण होगा।
पेन-इंडिया फाउंडेशन के संरक्षक डॉ. प्रकाश केशवया ने कहा कि पेन-इंडिया स्कूल के माध्यम से बच्चों को एक्टिविटी बेस्ड एजुकेशन देना फाउंडेशन का लक्ष्य है। पीआईएफ के सहसंस्थापक संतोष बुड़ाकोटी ने कहा कि सांस्कृतिक, इतिहासकार व मीडिया जगत के जानकारों से विचार-विमर्श के बाद कैलेंडर का कंटेट तैयार किया गया। बारामास-2021 वार्षिके कैलेंडर में ‘स्वतंत्रता आंदोलनकारी’ डॉ.भक्त  दर्शन रावत, ‘पर्यावरणविद्’ सुंदरलाल बहुगुणा, ‘महामंडलेश्वर’ स्वामी वेद भारती, ‘साहित्यकार’ लीलाधर जगूड़ी, ‘आईपीएस’ अनिल धस्माना, ‘कर्नल’ अजय कोठियाल, ‘मेजर जनरल’ स्मिता देवरानी, ‘आईएएस’ राजेंद्र भूषण बेंजवाल, ‘गढ़ रत्न’ नरेंद्र सिंह नेगी, ‘शिक्षिका’ सुधा पैन्यूली, ‘आईएएस’ मंगेश घिल्डियाल, ‘क्रिकेटर’ एकता बिष्ट का जीवन वृत्त दिया गया है।