November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

कोरोना वारियर्स को कम्बल वितरण किया गया

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मसूरी स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में कोरोना वारियर्स को कम्बल वितरण एवं ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने पूरे कोरोना काल में कोरोना वायर्स का सम्मान किया। इसी कडी में आज प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में कोरोना वायर्स को सम्मानित किया है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कोरोना वायर्स द्वारा कोरोना महामारी के चलते गरीब, मजदूर एवं जरूरतमंदों की लगातार की गई सहायता के लिए उनका धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी की इस घडी में कोरोना वायर्स ने एकजुट होकर लाॅक डाउन में कमजोर व जरूरतमंद लोगों की मदद के साथ-साथ एक संदेश जनता तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में जिस प्रकार चिकित्सा कर्मियों, पुलिस कर्मियों, सफाई कर्मियों, आशा कार्यकत्रियों, आंगनबाडी कार्यकत्रियों के द्वारा बिना रूके जनता की सेवा की गई उसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, प्रदेश सचिव जसविन्दर सिंह गोगी, गिरीश पुनेड़ा, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, नगर महिला अध्यक्ष जसवीर कौर आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।