November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह परेड मैदान में होगा

देहरादून। गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम परेड ग्राउण्ड में 10ः30 बजे राज्यपाल के ध्वजारोहण से कार्यक्रम की शुरूआत होगी। इससे पूर्व प्रातः 09ः30 बजे प्रत्येक शासकीय मुख्यालयों, कार्यालयों, सचिवालय, विधानसभा भवन, कलेक्टेªट में सम्बन्धित प्रभारी द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। समारोह में इस बार उद्यान विभाग एमडीडीए, एसडीआरएफ, स्मार्ट सिटी, आईसीडीएस, उरेडा, एनआरएलएम, उद्योग, स्वास्थ्य आदि विभागों की झांकियां रहेंगी जो विभिन्न विषयों पर आधारित होंगी। समारोह स्थल पर फ्रन्टलाईन कोविड वर्कर्स भी आमंत्रित किए जाएंगे, सांस्कृतिक कार्यक्रम केवल संस्कृति विभाग के माध्यम से संक्षिप्त रूप से प्रदर्शित होंगे तथा सेना, पीएससी, पुलिस, होमगार्ड की रैतिक परेड भी शामिल होंगी। गणतंत्र दिवस में परेडग्राउण्ड में मुख्य कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले हर एक व्यक्ति को आॅनलाईन पंजीकरण के माध्यम से ही प्रवेश दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने सामान्य नागरिकों से वेबसाइट पर आनलाईन पंजीकरण करने तथा उस पंजीकरण की प्रति साथ लाकर मुख्य कार्यक्रम में प्रवेश करने की अपील की साथ ही कोविड-19 के मानक सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सैनिटाइजिंग इत्यादि का भी ध्यान रखते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।