November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

आर्थिक चुनौतियों से निपटे में कारगर साबित होगा बजट: महाराज

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश बजट कोरोना काल की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए अर्थव्यवस्था की सभी चुनौतियों का समाधान करने वाला है। श्री महाराज ने कहा कि वित्त मंत्री ने सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए एक बहुआयामी और दूरदर्शी बजट प्रस्तुत किया है। बजट में सभी वर्गो को विशेष रूप से राहत देने का काम किया है। उन्होने कहा कि उज्जवला योजना से अभी तक आठ करोड़ लोगों को रोजगार मिला है जबकि एक करोड़ को अभी और जोडा जाना है। लघु एवं मध्यम वर्गीय उद्योगों को खडा करने के लिए बजट में 15700 करोड़ का प्राविधान किया गया है।