November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

चमोली तपोवन आपदा में प्रभावित लोगो को उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी हर सभंव मदद करने को तैयार- संजय कुण्डलिया

देहरादून चमोली तपोवन आपदा में प्रभावित लोगो को उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी हर सभंव मदद करने को तैयार है। इस संकट कि घड़ी में उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी के कार्यकर्ता प्रभावित लोगों के साथ हर वक्त कंधे से कंधे मिलाकर खड़ी है। हमारे तमाम कार्यकर्ता जो उस क्षेत्र से आते हैं को निर्देश दिया गया है कि वे प्रभावित लोगों के लिए हर वक्त मदद करने के लिए तैयार रहें और वे ऐसा कर भी रहे हैं।उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी के अध्यक्ष श्री संजय कुंडलिया ने अत्यंत दुख जताते हुए कहा है कि इस मुसीबत की घड़ी में प्रभावित लोगो के साथ 24 घंटे खड़ी रहेगी। चमोली एवं तपोवन क्षेत्र में जरूरतमंद लोगो को हर प्रकार कि मदद कि जायेगी।