November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

अवैध गौशाला बंद न होने पर प्रभावित लोग 8 मार्च को उप नगरायुक्त कार्यालय पर करेंगे धरना-प्रदर्शन

-मोथरोवाला में वार्ड नबंर 85 में विष्णुपुरम लेन नबंर-1 में संचालित हो रही अवैध गौशाला को बंद करने की मांग कर रहे लोग

देहरादून। मोथरोवाला में वार्ड नबंर 85 में विष्णुपुरम लेन नबंर-1, सी ब्लाॅक में अवैध रूप से संचालित गौशालाध्डेयरी आस-पास के लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। इस गौशाला से प्रभावित लोगों ने नगर आयुक्त, जिलाधिकारी, मंडलायुक्त, एसएसपी, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अवैध रूप से संचालित गौशाला को शीघ्र बंद न किए जाने पर 8 मार्च को महिला दिवस पर मोथरोवाला में नगरनिगम के उप नगर आयुक्त कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
इन लोगों का कहना है कि अवैध रूप से संचालित हो रही इस गौशाला को बंद करने या यहां से अन्यत्र शिफ्ट करने की पिछले काफी समय से मांग की जा रही है, लेकिन नगरनिगम इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रभावित लोगों का कहना है कि गौशालाध्डेयरी की गंदगी के चलते उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के सीजन में समस्या और भी बढ़ जाती है। गौशाला से निकलने वाली दुर्गंध के चलते घरों में रहना भी मुश्किल हो रहा है। गंदगी से बीमारी फैलने की संभावना भी बराबर बनी रहती है। शिकायत करने पर गौशाला संचालक कुछ दिन सफाई रखता है और फिर वही वही गंदगी शुरु हो जाती है। अभी कुछ दिन पूर्व क्षेत्रवासी इस संबंध में नगरायुक्त विनय शंकर पांडे से भी मिले थे, मामले की गंभीरता को समझते हुए नगर आयुक्त ने नगरनिगम की टीम को कार्यवाई करने के लिए मौके पर भेजा, इस दौरान टीम द्वारा बताया गया कि गौशाला संचालक पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है और एक सप्ताह के भीतर गौशाला बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन दो सप्ताह का समय बीत जाने के बाद भी इस अवैध गौशाला को बंद नहीं किया गया है। जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। प्रभावित लोगों का कहना है कि उन्हें गौशाला बंद करने या यहां से अन्यत्र शिफ्ट करने से कम कुछ भी मंजूर नहीं है। प्रभावित लोगों ने इस मामले में नगरनिगम के क्षेत्रीय अधिकारियों पर गौशाला संचालक से मिलीभगत होने का भी आरोप लगाया है, जिस कारण कार्रवाई नहीं हो पा रही है। प्रभावित लोगों ने नगर आयुक्त, जिलाधिकारी, मंडलायुक्त, एसएसपी, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अवैध रूप से संचालित गौशाला को शीघ्र बंद न किए जाने पर 8 मार्च को महिला दिवस पर उप नगरायुक्त कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।