गैरसैंण। विधानसभा अध्यक्ष ने वन मंत्री से कहा कि वन विभाग इस पर आवश्यक कार्यवाही कर जंगली जानवरों को आबादी वाले क्षेत्रों में आने से रोकने के लिए ठोस रणनीति बनाकर कार्य करें।
वही इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने ऋषिकेश में स्थित संजय झील के सौंदर्यीकरण एवं पुनरुद्धार को लेकर भी वन मंत्री हरक सिंह रावत से वार्ता की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि तीर्थाटन के साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से संजय झील को विकसित किया जाना अति आवश्यक है ।संजय झील प्राकृतिक रूप से अत्यंत सुंदर है और इस के सौंदर्यीकरण से स्थानीय लोगों को रोजगार के अलावा बाहर से आने वाले पर्यटकों को एक सुंदर रमणीक स्थान देखने को मिलेगा। विधानसभा अध्यक्ष ने वन मंत्री से कहा कि शीघ्र ही इस पर कार्य योजना तैयार कर संजय झील को विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाना चाहिये।
दोनों ही विषयों पर वन मंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष को आश्वस्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही इस संबंध में विभाग द्वारा आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
जंगली जानवरों को आबादी वाले क्षेत्रों में आने से रोकने को ठोस रणनीति बने

More Stories
पेंशनधारियों को सीएम धामी का दिवाली गिफ्ट, 148.18 करोड़ खातों में किए ट्रांसफर
उत्तराखंड में कल गरजेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
गंगनानी के समीप नदी में समाई यात्रियों की कार, चार की मौत, एक घायल, दो लापता