November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

गहरे भंवरमें फंसी बीजेपीः हरीश रावत

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में अभी जिस तरह के हालत बने हुए हैं, उसने विपक्षी दल कांग्रेस को भी चुटकी लेने का मौका दे दिया है। उत्तराखंड के राजनीतिक संकट पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा है बीजेपी उत्तराखंड में गहरे भंवर में है और अपने साथ राजनैतिक अस्थिरता के इस भंवर में उत्तराखंड को भी उलझा दिया है। हरीश रावत ने कहा कि यह भाजपा का स्वार्थ था जिसका परिणाम उनको आज भुगतना पड़ रहा है, ये आने वाले दिनों में उत्तराखंड को न भुगतना पड़े। उत्तराखंड को सावधान रहने की जरूरत है। बता दें कि सुबे के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राज्यपाल को अपना ईस्तीफा सौंप दिया। कल बुधवार को बीजेपी विधायक मंडल दल की बैठक की जाएगी। इसमें नए सीएम के नाम पर मुहर लग सकती है। केंद्रीय पर्यवेक्षक और पूर्व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी देहरादून पहुंचे चुके हैं।