देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने गुरूवार को पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल(से.नि.) भुवन चंद्र खंडूडी के आवास पर जाकर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जन. श्री खंडूडी हमेशा से ही उनके आदर्श रहे हैं। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल(से.नि.) भुवन चंद्र खंडूड़ी ने कहा कि तीरथ सिंह रावत एक योग्य, कार्यकुशल, बेदाग छवि के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। उनकी छवि बेदाग रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (से.नि.) भुवन चंद्र खंडूडी एवं श्रीमती खंडूड़ी से आशीर्वाद भी ग्रहण किया।
सीएम तीरथ ने की पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूड़ी से भेंट

More Stories
पेंशनधारियों को सीएम धामी का दिवाली गिफ्ट, 148.18 करोड़ खातों में किए ट्रांसफर
उत्तराखंड में कल गरजेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
गंगनानी के समीप नदी में समाई यात्रियों की कार, चार की मौत, एक घायल, दो लापता