देहरादून। 99 वर्ष की कमला देवी देहरादून के मैक्स अस्पताल में टीकाकरण के लिए आई। कमला देवी जीवन भर एक गृहिणी रही हैं। उनके पति एक सैनिक थे और उनके स्थानांतरण की वजह से वे भारत में विभिन्न स्थानों पर रह चुकी है। वह खुद कभी स्कूल नहीं गई मगर सभी बच्चों को खुद ही बड़ा किया क्योंकि उनके पति अक्सर अपनी ड्यूटी की वजह से दूर ही रहते थे। वह बहुत खुशी और उल्लास के साथ अपने बेटे और बहू के साथ टीका लगवाने आई। उन्होंने बताया, ’नर्सों ने मुझे बहुत ही सावधानी के साथ टीका लगाया जिससे मुझे किसी भी तरह का दर्द नही हुआ। मै सभी से कहना चाहूंगी की कोविड का टीका जरूर लगवाएं। यह बहुत जरूरी है।’
99 वर्षीय महिला ने कोविड का टीका लगवाया

More Stories
पेंशनधारियों को सीएम धामी का दिवाली गिफ्ट, 148.18 करोड़ खातों में किए ट्रांसफर
उत्तराखंड में कल गरजेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
गंगनानी के समीप नदी में समाई यात्रियों की कार, चार की मौत, एक घायल, दो लापता