November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

स्पीकर अग्रवाल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की विभिन्न विषयों पर चर्चा

ऋषिकेश। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के उत्तराखंड के प्रवासी दौरे के दौरान ऋषिकेश पहुंचने पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने परमार्थ निकेतन में लोकसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने विभिन्न विषयों पर लोकसभा अध्यक्ष से बातचीत की। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष एवं विधानसभा अध्यक्ष ने परमार्थ निकेतन में गंगा आरती में भी प्रतिभाग किया एवं पूजा अर्चना कर देश एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
भेंट वार्ता के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने विगत दिनों भराड़ीसैंण विधानसभा में संपन्न हुए बजट संबंधित विषयों पर भी विधानसभा अध्यक्ष से जानकारी ली। इस अवसर पर कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन के वार्षिक सम्मेलन संबंधित विषय पर भी लोकसभा अध्यक्ष एवं उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष के बीच चर्चा वार्ता हुई। अवगत करा दें कि लोकसभा अध्यक्ष अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड के प्रवासीय दौरे पर हैं, तीन दिवसीय प्रवास दौरे के दौरान लोकसभा अध्यक्ष हरिद्वार में कुंभ स्नान के साथ-साथ हरिहर आश्रम में महामंडलेश्वर अवधेशानंद जी महाराज से भी भेंट करेंगे। इस दौरान वह हरिद्वार में भी विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।