ऋषिकेश। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज एम्स, ऋषिकेश पहुंचकर अस्पताल में भर्ती नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश की कुशल क्षेम पूछी एवं उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। ज्ञात हो कि रविवार को नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश को उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण एम्स, ऋषिकेश में भर्ती किया गया था। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष का उपचार कर रहे चिकित्सकों से भी इंदिरा हृदयेश के स्वास्थ्य की जानकारी ली। नेता प्रतिपक्ष का उपचार कर रहे चिकित्सकों का कहना है कि डिहाइड्रेशन के साथ ही शुगर बढ़ने से उनका स्वास्थ्य बिगड़ा था। नेता प्रतिपक्ष का हाल जानने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि अब इंदिरा हृदयेश जी का स्वास्थ्य ठीक है एवं वह अन्य चिकित्सकों के राय एवं परामर्श के लिए दिल्ली जा रही हैं। वहीं श्री अग्रवाल ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
स्पीकर अग्रवाल ने एम्स पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष की कुशल क्षेम पूछी

More Stories
पेंशनधारियों को सीएम धामी का दिवाली गिफ्ट, 148.18 करोड़ खातों में किए ट्रांसफर
उत्तराखंड में कल गरजेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
गंगनानी के समीप नदी में समाई यात्रियों की कार, चार की मौत, एक घायल, दो लापता