November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

मोहन भागवत 4 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे हरिद्वार

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में एक अप्रैल से कुंभ प्रारंभ होने जा रहा है। इस दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 4 और 5 अप्रैल को हरिद्वार प्रवास पर रहेंगे। मोहन भागवत के हरिद्वार आने की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रवास के दौरान वह अमरापुर घाट, सनातन साक्षी घाट और स्वामी सर्वानंद घाट का लोकार्पण करेंगे।
धर्मनगरी हरिद्वार में कई घाट हैं। इस समय अमरापुर घाट कुंभ के दौरान नया घाट बनाया गया है। जोकि हरिद्वार में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस घाट को रात को लाइटों के माध्यम से बहुत ही सुंदर तरह से सजाया जा रहा है। इससे पहले मोहन भागवत-2019 में हरिद्वार आए थे। उन्होंने आरएसएस के धर्म जागरण मंच की ओर से पतंजलि योगपीठ में साधु स्वाध्याय संगम में शिरकत की थी। उन्होंने कहा था कि साधु समाज ही देश को विश्व गुरु बनाने की ताकत रखता है। उन्होंने पर्यावरण के लिए सभी से काम करने का आह्वान किया था। साथ ही धर्मांतरण पर चिंता जताते हुए उन्होंने समाज को प्रगति पथ पर ले जाने के लिए काम करने की बात कई थी।