November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

एनईपी के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर तुलाज में गेस्ट लेक्चर आयोजित

देहरादून। तुलाज इंस्टिट्यूट ने आज कॉलेज परिसर में श्नई शिक्षा नीति कार्यान्वयन के माध्यम से महिला सशक्तिकरणश् पर एक गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया। इस अवसर पर अतिथि वक्ता के रूप में चेयरपर्सन फाउंडेशन फॉर होलिस्टिक डेवलपमेंट इन ऐकडेमिक फील्ड माधुरी सहस्रबुद्धे और उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीपी ध्यानी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई जिसके बाद उपाध्यक्ष, प्रौद्योगिकी, तुलाज इंस्टिट्यूट, डॉ राघव गर्ग ने परिचयात्मक भाषण दिया। गेस्ट लेक्चर का उद्देश्य छात्रों में नई शिक्षा नीति के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना और नई शिक्षा नीति के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाना रहा। कार्यक्रम के दौरान, डॉ ध्यानी ने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की कमी पर ध्यान केंद्रित किया और इसके सुधार पर जोर दिया। वहीं माधुरी सहस्रबुद्धे ने अपने संबोधन में सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले विभिन्न लाभों और नई शिक्षा नीति का बेहतर उपयोग करने पर ध्यान केंद्रित किया। सत्र का समापन निदेशक, तुलाज इंस्टिट्यूट डॉ संदीप विजय द्वारा वोट ऑफ थैंक्स के साथ हुआ।