November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

कबड्डी सीनियर पुरुष वर्ग की टीम के चयन को ट्रायल 9 अप्रैल को

देहरादून। उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन द्वारा उत्तराखंड राज्य की सीनियर पुरुष वर्ग की टीम के चयन हेतु ट्रायल का आयोजन 9 अप्रैल को रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम के इंडोर हॉल में पूर्वाह्न 11 बजे किया जाएगा। उत्तराखंड राज्य के सीनियर पुरुष वर्ग के जो भी खिलाड़ी ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक हों वे संबंधित जनपदों के सचिव व अध्यक्ष से अनुमोदन लेकर प्रतिभाग कर सकते हैं। राज्य में विभागीय कार्यरत खिलाड़ियों को अपना आई-कार्ड मूल रूप में साथ लाना आवश्यक है। उक्त ट्रायल के आधार पर आगामी 68वीं सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने हेतु उत्त्तराखण्ड राज्य की टीम का चयन किया जाएगा।