देहरादून। भारतीय ई-रिक्शा, इन्वर्टर एवं सोलर बैटरी सेगमेंट में अग्रणी उत्पादक पायलट इंडस्ट्रीज ने हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार अजय देवगन को अपने ब्रांड (लीडर) के लिए ब्रांड अंबेसडर नियुक्त किया है कंपनी का प्रथम व अंतिम लक्ष्य उच्च गुणवत्ता एवं सर्वाधिक गारंटी के साथ ग्राहक सेवा के प्रति समर्पित रहने का रहा है। जिसके कारण आज (लीडर) बैटरीज हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि अन्य कई देशों में भी नामचीन उत्पादों के रूप में जानी जाती है।
अजय देवगन को ब्रांड अंबेसडर बनाने का उद्देश्य अपने उत्पाद को भारत सहित अन्य देशों के उन भू-भाग में एवं उन लोगो तक पहुँचाना है जहाँ संचार का सीमित माध्यम होता है। उपरोक्त फैसले पर कम्पनी के प्रबंध निदेशक -संजीव अग्रवाल ने कहा कि हम इस घोषणा से अति गौरवान्वित महसूस कर रहे है एवं सभी सहयोगियों को शुभकामनाएं देते है। एक प्रबंध निदेशक के तौर पर भरोसा देते है कि आगे भी अपने उत्पाद के गुणवत्ता एवं विश्वनीयता को कायम रखेंगे। ब्रांड के साथ जुड़ने पर अभिनेता अजय देवगन ने कहा कि वो ऐसे ब्रांड के साथ जुड़ना पसंद करते है जो देश की वास्तविक जरूरतों को पूरा करने पर अपना ध्यान केंद्रित करता है लीडर बैटरीज जैसे मेड इन इंडिया ब्रांड मेरी सोच को आगे ले जाता है।
अजय देवगन को बनाया ब्रांड अंबेसडर

More Stories
पेंशनधारियों को सीएम धामी का दिवाली गिफ्ट, 148.18 करोड़ खातों में किए ट्रांसफर
उत्तराखंड में कल गरजेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
गंगनानी के समीप नदी में समाई यात्रियों की कार, चार की मौत, एक घायल, दो लापता