November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

जोगेंदर सिंह पुंडीर ने किया केसरी ध्वज अभियान का शुभारम्भ

देहरादून। हिंदू नव वर्ष व चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर मंगलवार को केसरी ध्वज अभियान की शुरुआत की गई जिसके तहत प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा जोगेंदर सिंह पुंडीर ने शहर में सभी परिवारों से केसरी झंडा फहराने का आह्वान किया है ।अभियान को सफल बनाने के लिए मंगलवार को विधिवत पूजा अर्चना की गई और केसरी ध्वज अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निवास पर केसरी ध्वज लहरा कर की गई। इस कार्यक्रम में कैंट विधानसभा क्षेत्र के सभी पार्षदों ने हिस्सा लिया। फिलहाल इस अभियान की शुरुआत कैंट विधानसभा क्षेत्र से की गई है जहां कई परिवारों ने स्वेच्छा से अपने क्षेत्र के घर-दुकान, मकानों पर केसरी ध्वज फहराया।
जोगेंदर सिंह पुंडीर ने बताया कि हिंदू नववर्ष पर केसरी ध्वज फहराने का क्या महत्व है। उन्होंने कहा कि यह परंपरा सदियों से चली आ रही है, चैत्र नववर्ष पर पौराणिक काल से ही घर-मकान और दुकानों पर भगवा झंडा फहराया जाता था। इसी परंपरा को पुनर्जीवित करने के लिए पुनरू इस अभियान की शुरुआत की गई है। हिंदू सनातन धर्म की रक्षा और धर्म की स्थापना के लिए इस नवरात्रि व हिन्दू नव वर्ष की इस शुभ बेला में शांति और समृद्धि के प्रतीक केसरी ध्वज अपने घरों के ऊपर फहराने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति या परिवार इस ध्वज अभियान से जुड़ना चाहता है  वह ध्वज प्राप्त करने हेतु भारतीय किसान मोर्चा कार्यालय, काँवली में सम्पर्क करे।