November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

कोरोना को मात देकर हरदा उतरे सल्ट उपचुनाव के रण में

-तूफानी दौरे के साथ करेंगे जनसभायें, एक्शन मोड़ में हरदा

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपनी जीवटता के लिये जाने जाते है अभी अभी कोरोना को मात देकर हरदा सल्ट उपचुनाव के रण में कल से उतर रहे है पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के मुख्य प्रवक्ता सुरेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सल्ट उपचुनाव कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली के समर्थन में कल दिनांक 15 अप्रैल 2021 को सल्ट उपचुनाव में अनेक जनसभा को सम्बोधित करेगे। उन्होने बताया कि कल प्रात 10 बजे अपने निवास स्थान से सहस्त्रधारा हैलीपैड़ के लिये रवाना होगें वहां से हैलिकाप्टर से राजकीय इण्टर कालेज देवायल सल्ट अल्मोड़ा के लिये प्रस्थान करेंगे। 11ः30 से 12ः30 बजे तक पोखरी विधानसभा सल्ट जिला अल्मोड़ा में जनसभा को सम्बोधित करेंगे, 14ः30 से 14ः30 बजे तक हरड़ा मौलिखाल में जनसभा करेंगे, 15ः30 से 16ः30 बजे तक छयाड़ी बगड़ स्याल्दे में जनसभा करेंगे तत्पश्चात् सांय 17ः50 बजे देहरादून आगमन करेंगे। आखिर हरदा ने सल्ट चुनाव में अपने चिपरिचित अन्दाज में उपचुनाव के अिंतम दिन क्षेत्र के लोगों से अपने वर्षो पुराने रिश्तों को जोड़ने का निर्णय ले उपचुनाव को दिलचस्प बना दिया है।