November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

 जीवनगढ़ मैं संप्रदायिक तनाव फैलाने वालों की निंदा 

उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी स्वर्ण समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार- श्री गिरीश डालाकोटी

विकास नगर- 14 अप्रैल 2021- विकास नगर क्षेत्र में स्थित ग्राम जीवनगढ़ के वर्तमान प्रधान श्रीमती सारा सोहेल का पति सोहेल पाशा जो अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला अध्यक्ष है अपने स्वार्थ के लिए मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति के जरिए क्षेत्र में दो संप्रदायों के बीच शत्रुता एवं घृणा की भावना , धर्म एवं समुदाय के आधार से परिवर्तित करके क्षेत्र में दो संप्रदायों के बीच नफरत और तनाव पैदा करने की चेष्टा कर रहा है|सोहेल पाशा ने दिनांक 2 अप्रैल 2021 को क्षेत्र में कुछ लोगों के बीच अपने कुछ विचारों को प्रकट करते हुए कहा कि ” मैंने जीवनगढ़ को पंडित मुक्त कर दिया है| मैं पीठ बाजार में बोर्ड लगवा कर नमाज पढवऊंगा|” इससे पहले भी होली दहन के समय उन्होंने इस तरह के तनाव भड़काने का काम किया था|आज स्वर्ण समाज की ओर से विकास नगर में धरना प्रदर्शन किया गया एवं यह मांग की गई कि ऐसे दो समुदायों के बीच तनाव फैलाने वाले लोगों को अरेस्ट किया जाए एवं उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाए| स्वर्ण समाज की ओर से विकासनगर कोतवाली थाना मैं एक ज्ञापन भी दिया गया|इस प्रदर्शन में स्वर्ण समाज की ओर से डॉ गिरिराज शर्मा, नीरज शर्मा, अमन शर्मा, भूपेंद्र, मधुसूदन कौशिक, प्रवीण शर्मा, गिरीश डालाकोटी, रिंकेश शर्मा, विशेष शर्मा, अमित, अनुज कौशिक, मुकेश शर्मा, अंकित शर्मा, पंडित अरविंद प्रसाद, एवं श्री कृष्ण शर्मा मौजूद रहे|