November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

लोक हितों के कार्यो में सहयोग देने के लिए तत्पर हैं जोगेंदर सिंह पुंडीर

देहरादून। खराब स्वास्थ्य के चलते प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा जोगेंदर सिंह पुंडीर प्रेस वार्ता में उपस्थित हो पाए। उनके बदले उपेन्द्र अन्थवाल जी, डायरेक्टर स्वदेशी तत्त्व आर्गेनिक, देहरादून  व राजन कॉल जी ने प्रेस वार्ता का संचालन किया और श्री पुंडीर की तरफ से सभी पत्रकार बंधुओं और मीडिया कर्मियों को धन्यवाद दिया और कहा कि हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में केसरी ध्वज अभियान में सभी पत्रकारों का समर्थन मिल रहा है जिसके लिए श्री पुंडीर व उनकी पूरी टीम आभारी है। उन्होंने कहा कि हमारा यह केसरी ध्वज अभियान अगले 9 दिनों तक निरंतर चलता रहेगा, और नव वर्ष के समय में केसरी ध्वज का महत्व सभी को समझाना हमारा कर्तव्य है । उन्होंने कहा कि हर सामाजिक कार्य के लिए जोगेंदर सिंह पुंडीर के सदैव लोगो के  हितों के लिए तैयार रहेंगे और कभी भी किसी व्यक्ति या संस्था को उत्तराखंड के विकास कार्यों के लिए किसी भी प्रकार की आवश्यकता हो तो वे सदैव अपनी ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।