November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

अस्पतालों में नोटिस बोर्ड पर बेड की सूचना अंकित की जाए

देहरादून। मानवाधिकार संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को पत्र भेजकर कहा है कि कई सरकारी व निजी अस्पतालों में कोविड मरीजों को बेवजह इधर से उधर भटकना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारी के रेफरल लेटर पर भी मरीज को भर्ती नहीं किया जा रहा है।
मधु जैन का कहना है कि प्रत्येक अस्पताल चाहे वह सरकारी हो एवं गैर सरकारी अपने-अपने नोटिस बोर्ड पर बेड की स्थिति को दर्शाए। जिससे जरूरतमंद मरीजों को भी अस्पतालों में भर्ती किया जा सके और उनकी जान बचाई जा सके। सभी अस्पतालों के बाहर नोटिस बोर्ड पर यह सूचना अंकित की जाए कि उनके यहां कोविड और गैर कोविड कितने बेड उपलब्ध हैं, इससे जरूरतमंद लोगों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। वार्ड में अलग-अलग कितने बेड हैं और कितने बेड खाली हैं हर दिन नोटिस बोर्ड पर उसको अंकित किया जाए। उन्होंने सीएम से इस संबंध में सभी हाॅस्पिटलों को निर्देशित करने का आग्रह किया है।