November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

पल्टन बाजार में खुद सड़क बनी खतरे की घंटी

देहरादून। पल्टन बाजार में लोग अपनी जान जोखिम में डाल कर आवाजाही कर रहे हैंै। यहां एक तो सड़क खुदी हुई है, दूसरे बारिश के कारण कीचड़ के चलते बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत पल्टन बाजार में डक्ट डालने का काम चल रहा है। जिसकी वजह से सड़क को जगह-जगह पर खोदा गया है। यहां इतने गहरे गड्ढे किए गये हैं कि अगर कोई गलती से इन गड्ढों
में गिर गया तो वह अस्पताल ही पहुंचेगा। वहीं आज बारिश के कारण बाजार में सड़क का हाल और भी खराब है। पल्टन बाजार में घुसते ही थोड़ी दूरी पर सड़क खोदी हुई है। एक तो बाजार में इन दिनों सड़क पर बीच में पार्किंग बना दी गई है। उस पर दुकानदारों द्वारा अपनी गाड़ियां भी दुकानों के आगे पार्क की जा रही हैं। जिसके चलते तीन तरफ गाड़ी पार्क होने के कारण बाजार में चलने लायक जगह ही नहीं बची है उस पर दुपहिया वाहन निकलने लगे तो जाम लगना तो आम बात रही लेकिन यहां से गुजर रहे लोगों को खुद को बचाना मुश्किल हो जाता शुक्रउस पर आजार को बारिश के कारण इन सड़कों से गुजरना भी जोखिम भरा हो गया।
घोसी गली की ओर मुड़ने से ठीक पहले सड़क पर मात्र एक व्यक्ति के चलने की जगह बची है वहां से लोग अपने दुपहिया वाहन लेकर निकल रहे हैं। अगर इस बारिश के कारण हुए कीचड़ में पैर फिसला या गाड़ी फिसल गई तो वाहन चालक हो या पैदल चलने वाला वह सीधी गड्ढे में ही गिरेगा। सड़क में एक तरफ गहरा खुदा गड्ढा है तो दूसरी तरफ बिजली का पोल और दुकान के आगे खड़ी गाड़ी। आखिर इतनी सी जगह से गाड़ी निकालने के लिए भी जगह क्यों छोड़ी गई है। जबकि दूसरी तरफ बल्ली लगा कर रास्ता ही बंद कर दिया गया है।
इस तरह से परियोजना द्वारा जानबूझ कर लोगों की जान को खतरे में डाला जा रहा है। अब बड़ा सवाल यह है कि यदि यहां पर कोई अनहोनी हो जाती है तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा।
/