November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

इंटरनेशनल संस्था की ओर से दिये गये 5 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स

ऑक नार्थ कम्पनी ने दिये 100 आक्सीजन सिलेंडर

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को बुधवार को सेवा इंटरनेशनल संस्था की ओर से 5 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स भेंट किए गये। इन ऑक्सीजन कंसट्रेटर्स का उपयोग महंत इन्द्रेश अस्पताल द्वारा किया जाएगा।
बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के सभागार में सेवा इंटरनेशनल संस्था की ओर से मुख्यमंत्री को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स प्रदान किए गए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मुश्किल का समय है। हम सभी को मिलकर काम करना है। उन्होंने कहा कि सरकार कोविड को लेकर युद्धस्तर पर कार्य कर रही है। इस दौरान श्री महंत इन्द्रेश अस्पताल के डॉ. यशवीर दीवान ने बताया कि इन कंसंट्रेटर्स का उपयोग अस्पताल में मरीजों के इलाज में किया जाएगा।
इस अवसर पर सेवा इंटरनेशनल के वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक तनुज पुंडीर, शशांक नेगी उपस्थित रहे।
वहीं मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने 100 आक्सीजन सिलेंडर देने पर ऑक नार्थ कम्पनी के सीईओ ऋषि खोसला का भी आभार व्यक्त किया है।
/