November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

विस अध्यक्ष ने किया टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

ऋषिकेश। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज ऋषिकेश में देहरादून रोड स्थित राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बने टीकाकरण केंद्र में 18 से 44 वर्ष के लोगों के टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।
टीकाकरण अभियान के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने टीका लगाने पहुंचे लोगों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन करने का काम किया।विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान सभी से आह्वान किया कि टीका लगाने के बाद भी सभी लोग कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते रहे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में टीकाकरण अभियान देशभर में चलाए जा रहा है।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री जी द्वारा 18 से 44 वर्ष के लोगों को मुक्त टीकाकरण की घोषणा की गई है, जिसका शुभारंभ आज पूरे प्रदेश भर में  किया गया है।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने उप जिलाधिकारी एवं उपस्थित मेडिकल स्टाफ को भी निर्देशित किया कि टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे सभी लोगों को आवश्यक दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सोशल दूरी बना कर ही टीका लगवाया जाये जिससे कोरोना संक्रमण का खघ्तरा न हो।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने  आह्वान किया कि सभी लोग कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए कोरोना वैक्सीन का टीका अवश्य लगाएं एवं टीका लगाने में घबराए नहीं। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी वरुण चैधरी, तहसीलदार अमृता शर्मा, कोविड इंचार्ज एसएस यादव, नगर निगम पार्षद शिव कुमार गौतम, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, सुनील शेट्टी सुमित पंवार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।