देहरादून। कोविड-19 के दृष्टिगत डीजीपी अशोक कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 85 लाख 95 हजार 350 रुपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिया है। उत्तराखंड पुलिस के कार्मिकों द्वारा स्वेच्छा से अपने 01 दिन के वेतन से दी गई धनराशि का यह चेक सचिवालय में डीजीपी ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को सौंपा। इस अवसर एडीजी, पीएसी पी.वी.के. प्रसाद, एडीजी प्रशासन अभिनव कुमार एवं आईजी कार्मिक पुष्पक ज्योति भी मौजूद थे।
डीजीपी ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 85 लाख 95 हजार 350 रु. का चेक सौंपा सीएम को

More Stories
पेंशनधारियों को सीएम धामी का दिवाली गिफ्ट, 148.18 करोड़ खातों में किए ट्रांसफर
उत्तराखंड में कल गरजेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
गंगनानी के समीप नदी में समाई यात्रियों की कार, चार की मौत, एक घायल, दो लापता