देहरादून। देवभूमि ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के खाद्य सामग्री के साथ नए प्रयोग पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में लड्डू को पोषक बनाने और अमरूद के पत्तों से चाय की गुणवत्ता बढ़ाने और प्राकृतिक तरीके से वजन कम करने के तरीकों जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला में छात्रों को खाद्य सामग्री के पोषण बढ़ाने एवम नए प्रयोग कर खाद्य उत्पाद की गुणवत्ता बढ़ाने के तरीको पर विचार विमर्श किया।
छात्र रोचक तिवारी ने लड्डू के द्वारा पौष्टिकता को बढ़ाने के नायाब तरीके पर विस्तार से चर्चा की। विभाग के समन्वयक अभिलाष शर्मा ने कहा ष्भोजन मानव अस्तित्व का केंद्र है खाद्य उद्योग के भीतर उन्नति और नए विचारों के साथ भोजन की गुणवत्ता में सुधार लाना अत्यंत आवश्यक है।इस प्रकार के यह आयोजन छात्रों के लिए नए अनुभव का असर लाएंगे। सहायक प्राध्यापक सुजाता सिंह के संरक्षण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहायक प्रोफेसर डॉ रेखा धनाई, ईशान,नवनीत कौर वसुता ,फिरोजा , मनाली एवं सिमी आदि छात्रों ने अपने विचार रखें।
देवभूमि में न्यू प्रोडक्ट डेवलपमेंट पर कार्यशाला का आयोजन

More Stories
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत
पेंशनधारियों को सीएम धामी का दिवाली गिफ्ट, 148.18 करोड़ खातों में किए ट्रांसफर