November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

आंतरिक सड़क के निर्माण के लिए विधायक निधि से धनराशि देने की घोषणा

ऋषिकेश। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गुमानीवाला के वार्ड नंबर 13 में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने आंतरिक सड़क के निर्माण के लिए अपनी विधायक निधि से 2 लाख 63 हजार रुपए देने की घोषणा की साथ ही वार्ड नंबर 13 के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर 25 स्ट्रीट लाइट देने की भी घोषणा की। इस दौरान श्री अग्रवाल ने स्थानीय लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जागरूक किया।
गुमानीवाला के वार्ड नंबर 13 में जनजागरूकता अभियान के दौरान  विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि  शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर विकास के कार्यों को गति मिल रही है। श्री अग्रवाल ने कहा कोरोना काल में वह प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति की सेवा में तत्पर है। इस अवसर पर विधानसभा ने लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के आवश्यक दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष  ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुना एवं कई समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया। साथ ही कुछ समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को दूरभाष पर वार्ता कर निर्देशित किया।
इस अवसर पर उपप्रधान राजेश व्यास, पुरुषोत्तम रतूड़ी, राजवीर रावत, अरुण विष्ट, चुन्नीलाल वर्मा, वीरेंद्र बिष्ट, गौतम राणा, अक्षय कौशिक, मुरलीधर जोशी, नंद किशोर, हरीश नौटियाल, बिरजेश अन्थवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।