देहरादून: सरकार ने व्यापारियों की मांग को देखते हुए कोरोना कर्फ्यू के दौरान 9, 11 और 14 जून को सभी दुकानें सुबह आठ बजे से शाम पांच तक खोलने की अनुमति दे दी है, जबकि शनिवार और रविवार को कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा।उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से कोरोना का ग्राफ तेजी से गिर रहा है। नये मामले कम आने के साथ ही एक्टिव केसों की संख्या भी बड़ी तेजी से घट रही है। बावजूद इसके सरकार ने उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है। इस दौरान 9, 11 और 14 जून को कुछ विशेष दुकानों को खोलने की अनुमति दी थी, जिसको लेकर व्यापारियों ने विरोध जताया था।
उत्तराखंड में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक खुलेंगे बाजार

More Stories
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायीः महाराज
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा चुनाव तैयारियों को लेकर ली बैठक
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन