November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

267 लोगों ने उठाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ

रूडकी ।डोईवाला स्थित आर्यन हॉस्पिटल की ओर से रविवार को फार्दर डे के अवसर पर रूडकी अखबरपुर  गांव में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 267 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर डॉक्टरों से परामर्श लिया।शिविर का उद्घाटन आर्यन हॉस्पिटल के एमडी चितंन चौहान ने किया।इस अवसर पर ने चितंन चौहान ने कहा कि  आर्यन अस्पताल लगातार चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी सेवा दे रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ते हुए हृदय रोगों को चिंतनीय बताते हुए कहा कि आज की जीवनशैली तनावपूर्ण एवं अव्यवस्थित है, जिसके चलते लोगों को हृदय संबंधी परेशानियां ज्यादा होती है। इसलिए हमें इनसे बचने के लिए अपनी जीवनशैली में आवश्यक सुधार करना होग। उन्होंने बताया  कि आर्यन हॉस्पिटल परिसर में आने वाले गरीब मरीजों को विशेष छूट का प्रावधान है। शिविर में नेत्र, त्वचा, स्त्री रोग तथा शिशु रोग, शुगर, बीपी  आदि से पीड़ित मरीजों की जांच की और उन्हें निशुल्क दवा भी मुहैया कराई।इस दौरान  डॉ. नवनीत त्रिपाठी, डॉ. प्रांषुल रावत, डॉ. अमित, डॉ. अंकित डॉ. सोरभ, डॉ. कल्पना,डॉ आदिति, डॉ. हर्ष, आसिफ,जोगेन्द्र सिंह, सालनी, अंजू, सैलजा थपलियाल,साकिर, राकेश लोधी , शैलेन्द्र, धर्मेंद्र, जसविंदर, विक्की आदि उपस्थित रहे।