November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

सभासद पर गुलदार ने किया हमला, दहशत

देहरादून। डोईवाला क्षेत्र में सपेरा बस्ती में अचानक गुलदार की धमक से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान मौके पर पहुंचे नगर पालिका सभासद ईश्वर सिंह रौथाण के ऊपर गुलदार ने हमला कर दिया। जिससे वे घायल हो गए। वहीं सभासद का इलाज डोईवाला सीएससी में चल रहा है।
सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, विभाग की ओर से गुलदार को रेस्क्यू करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं गुलदार को देख लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों की भीड़ देख गुलदार इधर-उधर भागने लगा। इस दौरान गुलदार ने अचानक वार्ड न-10 के सभासद ईश्वर रौथाण पर हमला कर दिया। जिससे वे घायल हो गए। वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए हुए है।