November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

जैन समाज के लोगांे ने सीएम से मुलाकात कर सम्मानित किया

देहरादून। तरुण क्रांति मंच के पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता सौरभ सागर सेवा समिति के पदाधिकारी गोपाल सिंघल के साथ मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत  से मुलाकात करने के लिए उनके आवास पर पहुंचे।
इस मौके पर मुनि श्री तरुण सागर जी के 54वंे जन्म दिवस के अवसर पर उनको रुद्राक्ष का पेड़ भेंट किया और मुनि श्री के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल होने की स्वीकृति प्रदान करने पर उनका आभार प्रगट किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जैन समाज की सामाजिक सरोकारों में बहुत अधिक भागीदारी है। यह सब मुनियों का आशीर्वाद एवं उनके संस्कारों से ही संभव है, उन्होंने कहा कि मुनि श्री सौरभ सागर जी के चतुर्मास के दौरान उनसे दर्शन लाभ किया था उनके विचारों से वें काफी प्रभावित है। इस अवसर पर अमित जैनआशीष जैन अर्जुन जैन संदीप जैन सौरभ सागर सेवा समिति के अमित जैन, राजीव जैन, सार्थक जैन गोपाल सिंघल ने मुख्यमंत्री को  स्मृति चिन्ह देकर एवं अंग वस्त्र  और गुरुदेव के आशीर्वाद युक्त मोतियों की माला  पहनाकर सम्मान किया।