November 7, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने मनाया काला दिवस

-प्रशासन के माध्यम से पीएम, वित्त मंत्री, सड़क परिवहन मंत्री को भेज ज्ञापन

देहरादून। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस द्वारा कुलतरण सिंह अटवाल के नेतृत्व में संपूर्ण भारत में डीजल की दिनों दिन बढ़ती हुई अप्रत्याशित कीमतों के विरोध में काला दिवस मनाया गया। साथ ही तहसीलदार, उप जिलाधिकारी व जिला अधिकारियों के माध्यम से प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री एवं सड़क परिवहन मंत्री को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भेज गए।
उत्तराखंड इकाई द्वारा प्रदेश की राजधानी देहरादून में जिला अधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा गया। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने सरकार से डीजल की कीमतों को कम करने, जीएसटी की जटिलताओं में सुधार करने, मोरटोरियम एवं लंबित मांगों के लिए निवेदन भी किया। अगर सरकार समय रहते ट्रांसपोर्ट व्यवसायीयों को जो कि खत्म की कगार पर है उचित राहत नहीं देती है तो परिवहन व्यवसाय से जुड़े सभी संगठन लामबंद होकर कुलतरण सिंह अटवाल के नेतृत्व में माह अगस्त में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। देहरादून इकाई से ज्ञापन देने में अनुसूया प्रसाद उनियाल (उपाध्यक्ष उत्तराखंड) गुलजार सिंह, हरभजन सिंह मान (अध्यक्ष देहरादून ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन) जसविंदर सिंह (अध्यक्ष देहरादून ट्रांसपोर्ट नगर समिति) मधुसूदन बलूनी, योगेश गंभीर, अशोक ग्रोवर,राजेंद्र धवन, अनिल शर्मा (सचिव देहरादून ट्रांसपोर्ट नगर समिति) अशोक कुमार गुलानी, अमन रंधावा, बिलाल अहमद, दिलावर सिंह, अनिल चैधरी, दलजीत सिंह कलेर, नवीन आनंद, दीपक अग्रवाल, त्रिलोक सिंह, शाहिद हुसैन, इमरान आदि उपस्थित रहे।