November 7, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

स्पीकर अग्रवाल ने आंतरिक सड़कों का उद्घाटन किया

ऋषिकेश, आजखबर। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत श्यामपुर, बैटरी फार्म में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधायक निधि से निर्मित 4 लाख रुपये की लागत के आंतरिक सड़कों का उद्घाटन किया। जबकि क्षेत्र में 50 स्ट्रीट लाइट लगवाये जाने की घोषणा भी की है। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा है कि श्यामपुर ग्राम पंचायत के अंतर्गत अनेक कार्य विधायक निधि, लोक निर्माण विभाग, पेयजल विभाग, विद्युत विभाग आदि के माध्यम से किए गए हैं जिससे लोगों को सुविधा हो रही है। श्री अग्रवाल ने कहा है कि शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों का विकास भी उसी तर्ज पर हो रहा है जिस तर्ज पर शहरों को विकसित किया जाता है ताकि ग्रामीण क्षेत्र भी शहरों की तरह चमक उठे।
          बैटरी फार्म में सड़कों का उद्घाटन करने के पश्चात श्री अग्रवाल ने कहा है कि आंतरिक मोटर मार्गो से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न चैराहे पर स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही है स श्री अग्रवाल ने कहा है कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए कुछ राजनीतिक दल विकास के नाम पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं परंतु उनको धरातल पर आ करके देखना चाहिए कि ऋषिकेश विधानसभा में विभिन्न विभागों द्वारा कितना विकास हुआ है। उन्होंने कहा है कि मेरा उद्देश्य ऋषिकेश विधानसभा को आदर्श विधानसभा के रूप में स्थापित करना है और उस और हम आगे बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी कमला नेगी ने विधानसभा अध्यक्ष  द्वारा किए गए विकास कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया और कहा है कि श्री अग्रवाल हमेशा क्षेत्र के विकास के लिए अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इस मौके पर कार्यक्रम की आयोजक मधु भट्ट, कमला नेगी,  पदमा नैथानी, गौतम राणा, राजवीर रावत, रामरतन रतूड़ी, कुसुम जोशी, इंदु थपलियाल, सुभाष रावत, रतन बहुखंडी आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे।