November 7, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

बेहतर कानून व्यवस्था राज्य सरकार की प्राथमिकताः सीएस

देहरादून। मुख्य सचिव एस.एस. संधू से मंगलवार को सचिवालय में पुलिस विभाग के समस्त उच्चाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्य सचिव श्री संधू ने कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था राज्य सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश में अपराध एवं कानून व्यवस्था बेहतर है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग को पब्लिक डीलिंग के स्तर पर लोगों के अनुकूल होना चाहिए, ताकि लोग पुलिस के पास अपनी समस्याएं लेकर आने में न हिचकिचाएं।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार सहित पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।