November 7, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक केन्द्रीय विद्युत एवं एनआरई मंत्री को बधाई दी

देहरादून। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नन्द लाल शर्मा ने केन्द्रीय मंत्रिमंडल में राज कुमार सिंह को विद्युत एवं नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री बनाए जाने पर नई दिल्ली में उनसे भेंट करके बधाई दी। श्री शर्मा ने मंत्री को एसजेवीएन की भारत, नेपाल और भूटान में स्थित विभिन्न विद्युत परियोजनाओं की प्रगति से अवगत कराया।
उर्जा मंत्री ने वार्ता के दौरान एसजेवीएन द्वारा विभिन्न परियोजनाओं के निर्माण में हासिल की गई प्रगति को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बल देकर कहा कि विद्युत एवं ऊर्जा क्षेत्र के लाभ आम आदमी तक पहुंचाने को सुनिश्चित करने के साथ-साथ हमें प्रधानमंत्री के सभी को 24 घंटे विद्युत उपलब्ध करवाने के लक्ष्य को निर्धारित समय से पहले पूरा करना है। नन्द लाल शर्मा ने भरोसा दिलाया कि एसजेवीएन केन्द्रीय विद्युत मंत्री के कुशल मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री के विजन को साकार करने के प्रति पूर्णतः संकल्पबद्ध है। नन्द लाल शर्मा ने कृष्ण पाल गुर्जर से भेंट करके उन्हें विद्युत एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री का कार्यभार संभालने पर भी बधाई दी। उन्होंने मंत्री को एसजेवीएन तथा इसकी भारत एवं विदेश में निर्माणाधीन परियोजनाओं के संबंध में जानकारी दी।