ऋषिकेश। राजाजी नेशनल पार्क मोतीचूर रेंज के परिसर में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने हरेला पर्व पर पौधारोपण किया। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा है कि पौधे का रोपण करना ही मात्र हमारे कार्य की इतिश्री नहीं है बल्कि उस पौधे को जीवित रखना भी हमारा कर्तव्य होना चाहिए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का अधिकांश भूभाग वनाच्छादित है। इसके बावजूद भी यहां के लोगों के अंदर पर्यावरण संरक्षण की भावना कूट-कूट कर भरी हुई है, परिणाम स्वरूप उत्तराखंड के लोग विशेषकर बरसात के मौसम में बड़ी संख्या में पौधारोपण करते हैं।
विधानसभा अध्यक्ष ने हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण के संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की।उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को अच्छा पर्यावरण मिले इसके लिए हमें संकल्प लेना होगा।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सास्कृतिक महत्व के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी हरेला पर्व का बहुत महत्व है। इस अवसर पर राजाजी नेशनल पार्क के वन अधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

More Stories
प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच
नवनियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारीः सीएम
दिल्ली से लौटते ही सीधे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम धामी